राजस्थान के अलवर जिले की राजगढ़ तहसील में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलेई क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं समर्पित शिक्षा का केंद्र बन चुका है। यह विद्यालय ग्राम अलेई में स्थित है और ग्रामीण परिवेश के छात्रों को समग्र विकास के अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक
स्तर तक शिक्षा उपलब्ध है और यह एक सहशैक्षिक (Co-Ed) संस्थान है। इसका संचालन
राज्य शिक्षा विभाग द्वारा
किया जाता है तथा यह आदर्श विद्यालय के रूप में नामांकित है।
विद्यालय की कुछ प्रमुख
विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
- विद्यालय में 2 स्मार्ट क्लासरूम हैं, जिनके माध्यम से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्र
तकनीकी ज्ञान में दक्ष हो रहे हैं।
- कला संकाय के अंतर्गत वर्तमान में हिंदी साहित्य, इतिहास (History) तथा राजनीति विज्ञान (Political
Science) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जा
रही है।
- आईसीटी (ICT)
लैब (डिजिटल लाइब्रेरी) संचालित है।
- शिक्षण का माध्यम हिंदी है।
- विद्यालय को 5 स्टार रैंकिंग प्राप्त है, जो इसकी गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाती है।
कार्यवाहक संस्था प्रधान
श्री राम फूल मीना के
नेतृत्व में विद्यालय छात्रों के उज्जवल भविष्य के
निर्माण हेतु समर्पित हैं।
यह विद्यालय राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ (ST) विधानसभा क्षेत्र तथा अलवर लोकसभा क्षेत्र में स्थित है, और शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।
राजकीय उच्च माध्यमिक
विद्यालय, अलेई न केवल
शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी
देता है।


Comments
Post a Comment